20 Apr 2024, 18:50:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड कुश्ती रैंकिंग में चार महिलाओं सहित पांच भारतीय पहलवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 12:03PM | Updated Date: Mar 12 2018 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पिछले दिनों एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नवजोत कौर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) की ताजा रैंकिंग में महिलाओं के 65 किलोग्राम वर्ग में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस वर्ग में 2016 की यूरोपीय चैम्पियन फिनलैंड की पेत्रा ओली पहले स्थान पर हैं। 
 
नवजोत कौर प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के सीजन एक में बेंगलुरू योद्धा की ओर से खेली थीं। इस सूची में पीडब्ल्यूएल में खेले कुल नौ पहलवान शीर्ष पांच स्थानों में बने हुए हैं। उनके अलावा एशियाई चैम्पियनशिप में लगातार दूसरा रजत पदक जीतने वाली विनेश फोगाट 50 किग्रा वर्ग में दूसरी रैंकिंग पर हैं।
 
विनेश पीडब्ल्यूएल सीजन-एक में दिल्ली वीर और सीजन-तीन में यूपी दंगल की आइकन खिलाड़ी थीं और उन्हें सीजन-एक की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया था। इसके अलावा बजरंग पूनिया 65 किग्रा में और साक्षी मलिक महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग में चौथे स्थान पर हैं। बजरंग सीजन-तीन में यूपी दंगल से और साक्षी मुंबई महारथी से खेली थीं। 
 
इसके अलावा भारतीय पहलवानों में संगीता फोगट 59 किग्रा वर्ग में पांचवें स्थान पर हैं। इन तीनों खिलाड़यिों को हाल में एशियाई चैम्पियनशिप में तीसरा स्थान हासिल हुआ था। संगीता ने सीजÞन दो और तीन में दिल्ली सुल्तांस की ओर से चुनौती रखी थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »