25 Apr 2024, 21:41:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISSF विश्व कप : भारत की अंजुम ने जीता रजत पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 1:41PM | Updated Date: Mar 9 2018 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की अंजुम मुद्गिल ने मैक्सिको में चल रही अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) विश्वकप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया है, इसी के साथ भारत पदक तालिका में कुल आठ पदकों के साथ अपने शीर्ष पायदान पर बना हुआ है।
 
मैक्सिको के गुआदालाजरा में चल रहे विश्वकप में अंजुम ने टूर्नामेंट के छठे दिन भारत की झोली में यह पदक डाला जो उनका आईएसएसएफ विश्वकप में पहला पदक भी है। तेज हवाओं के बीच फाइनल में अंजुम ने 454.2 कर स्कोर कर दूसरा स्थान हासिल कर रजत जीता।
 
45 शॉट के फाइनल में चीन की रूइजियाओ पेई ने 455.4 के स्कोर के साथ स्वर्ण पर कब्जा किया जबकि उनकी हमवतन टिंग सुन ने 442.2 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। यह विश्वकप में भारत का आठवां पदक है और पहला रजत पदक है। उसके पास तीन स्वर्ण, चार कांस्य और एक रजत है और वह अभी तक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »