19 Apr 2024, 09:55:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहले दिन अजितेश सर्वश्रेष्ठ भारतीय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 11:26AM | Updated Date: Mar 9 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुरुग्राम। अजितेश संधू 17 लाख 50 हजार डॉलर की पुरस्कार राशि वाले हीरो इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट के पहले दिन डीएलएफ गोल्फ एंड कंट्री क्लब में सर्वश्रेष्ठ भारतीय रहे। अर्जेंटीना के एमिलियानो ग्रिलो ने सात अंडर-65 का शानदार कार्ड खेलकर बढ़त हासिल की।  संधू ने कई दिग्गज भारतीय गोल्फरों के बीच बेहतरीन प्रदर्शन किया और चार अंडर-68 के कार्ड के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर है।
 
दिग्गज गोल्फर अर्निबाण लाहिड़ी और ज्योति रंधावा पार 72 के स्कोर के साथ संयुक्त 37वें स्थान पर हैं। हाल में मैक्सिको विश्व चैंपियनशिप में संयुक्त नौंवां स्थान हासिल करने वाले और मास्टर्स का निमंत्रण पाने वाले 21 साल के नए स्टार शुभंकर शर्मा ने एक ओवर 73 का निराशाजनक कार्ड खेला जिसके बाद वह संयुक्त 57वें और अर्जुन अटवाल संयुक्त 26वें स्थान पर हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »