18 Apr 2024, 07:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऋषभ और सुशील राष्ट्रीय फाइनल्स में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 8:06PM | Updated Date: Mar 7 2018 8:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली। ऋषभ मान और सुशील गुप्ता ने जेपी ग्रीन्स गोल्फ रिसोर्ट में बुधवार से शुरू हुए नोयडा चरण के पहले दिन मर्सिडीस ट्रॉफी के राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। नोयडा चरण से छह खिलाडियों को राष्ट्रीय फाइनल्स में उतरने का मौका मिलना है। ऋषभ हैंडीकैप वर्ग ए (0-17) और सुशील हैंडीकैप वर्ग बी (18-24) ने राष्ट्रीय फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया। पहले दिन 121 गोल्फर मैदान में उतरे थे। दोनों ने क्रमश? 71.8 और 72.6 का स्कोर किया।

इस चरण के दूसरे दिन 120 गोल्फर उतरेंगे। मर्सिडीस ट्रॉफी के लिए अब तक 39 क्वालीफायर्स हो चुके हैं। राष्ट्रीय फाइनल्स पुणे के आक्सफोर्ड गोल्फ रिसोर्ट में 4-6 अप्रैल तक खेला जाएगा। इस ट्रॉफी का आयोजन देश के12 शहरों में किया गया है। क्वालीफायर्स 11 मार्च को जयपुर में समाप्त होंगे। जयपुर चरण में क्वालीफायर्स के लिए दो स्थान होंगे और इस तरह कुल 45 क्वालीफायर्स राष्ट्रीय फाइनल्स में उतरेंगे। राष्ट्रीय फाइनल्स से तीन विजेताओं को 60 अन्य देशों के विजेताओं के साथ मर्सिडीस ट्रॉफी वर्ल्ड फाइनल्स के 29 वें संस्करण में उतरने का मौका मिलेगा जो जर्मनी के स्टटगार्ट में खेला जाएगा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »