20 Apr 2024, 17:46:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुस्कान ने एशिया कप में देश को दिलाया स्वर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 7:48PM | Updated Date: Mar 7 2018 7:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। थाईलैंड के बैंकाक में खेली जा रही एशिया कप चैम्पियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार ने कम्पाउण्ड की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए चैम्पियनशिप के कम्पाउण्ड स्पर्धा के फायनल मुकाबले में मुस्कान ने 139 अंक प्राप्त किए और मलेशिया की खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक अर्जित किया।

इसके अलावा भारतीय टीम में शामिल आसाम की खिलाड़ी प्रोमिला दायमेरी ने रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण, उत्तरप्रदेश की खिलाड़ी मधु वेदवान और महाराष्ट्र के खिलाड़ी गौरव लाम्बे ने एक-एक कांस्य पदक देश को दिलाया। इस चैम्पियनशिप में मुस्कान किरार, दिव्या धायल और मृणाल हिवराले भारतीय टीम की में प्रथम स्थान पर हैं। टीम स्पर्धा का मुकाबला 8 मार्च को खेला जायेगा। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं तकनीकी सलाहकार रिचपाल सलारिया भारतीय टीम के कोच के रूप में इस टूर्नामेंट में भागीदारी कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »