29 Mar 2024, 19:24:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISSF विश्व कप : पांचवे दिन भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 3:46PM | Updated Date: Mar 7 2018 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवादालाजरा (मैक्सिको)। भारतीय पुरुष ट्रैप टीम का यहां चल रहे आइएसएसएफ विश्वकप निशानेबाजी के पांचवें दिन निराशाजनक प्रदर्शन रहा जो एक भी पदक अपने नाम नहीं कर सके लेकिन भारत पदक तालिका में तीन स्वर्ण और चार कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर कायम है।
 
प्रतियोगिता के पांचवें दिन लक्जमबर्ग के लिंडन सोसा ने पुरुष ट्रैप टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। सोसा ने टूर्नामेंट के चौथे दिन देश को पहला विश्वकप पदक दिलाया। बुधवार को भारत की दो टीमें मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में पहुंची। मानवजीत सिंह संधू और श्रेयसी सिंह भारत की पहली टीम में हैं जबकि कीनन चेनाई और सीमा तोमर दूसरी टीम में हैं। 
 
पुरूष ट्रैप स्पर्धा में जोरावर सिंह संधू भारतीयों में सर्वश्रेष्ठ रहे जिन्होंने क्वालीफाइंग में 125 में से 114 अंक हासिल किए और वह 32वें स्थान पर रहे। कीनन चेनाई 107 अंक के स्कोर से 44वें स्थान पर रहे जबकि मानवजीत सिंह संधू अपना क्वालीफाइंग दौर पूरा नहीं कर सके। टूर्नामेंट में अब तक युवा भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »