19 Apr 2024, 20:57:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्वर्ण जीतकर इतिहास रचने वालीं नवजोत कौर को मिला ये इनाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 3:07PM | Updated Date: Mar 7 2018 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति ने सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर इतिहास बनाने वाली महिला पहलवान नवजोत कौर को एक लाख रुपए नकद तथा एक प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। प्रबंधक समिति ने बुधवार को यहां बताया कि सुबह प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मंजीत सिंह तथा महासचिव मनंनिंदर सिंह  सिरसा ने नवजोत को सम्मानित किया। 
 
इस अवसर नवजोत के परिजन भी मौजूद थे। नवजोत ने किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था और यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। सिरसा ने कहा कि नवजोत की इस उपलब्धि से अन्य लड़कियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को नवजोत जैसे खिलाड़ि‍यों को बढ़ावा देना चाहिए। इससे पहले प्रबंधक समिति टी-20 भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी सम्मानित कर चुकी है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »