29 Mar 2024, 20:52:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब पुलिस में डीएसपी बनना चाहती हैं ये महिला पहलवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2018 10:27AM | Updated Date: Mar 7 2018 10:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमृतसर। एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहली भारतीय महिला पहलवान नवजोत कौर का मंगलवार को घर पहुंचने पर जबरदस्त स्वागत हुआ जिसे देखकर वह भावुक हो गई। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नवजोत के स्वागत के लिए शहर के साथ-साथ पूरा गांव उमड़ पड़ा। आते ही लोगों ने खुशी में एयरपोर्ट पर ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला।
 
अपने प्रति लोगों के सम्मान को देखकर नवजोत कौर बाग-बाग हो उठीं। इस दौरान पद्मश्री पहलवान करतार सिंह भी उनका हौसला बढ़ाने पहुंचे। नवजोत ने किर्गिस्तान के बिश्केक में सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के महिला 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।
 
हरमनप्रीत को बनाया था डीएसपी
तरनतारन जिले के गांव बागड़िया की रहने वाली नवजोत ने पंजाब सरकार से मांग की है कि इस उपलब्धि को मद्देनजर उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब पुलिस की सेवा करना चाहती हूं। मेरा हमेशा से सपना रहा है कि मैं पंजाब पुलिस का प्रतिनिधित्व करूं। उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर पहले रेलवे में कार्यरत थीं और अब उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी बनाया गया है। नवजोत फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। अपने सफर पर नवजोत ने कहा कि छोटे से गांव से शुरू हुआ कुश्ती का सफर आज मुकाम तक पहुंचा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »