25 Apr 2024, 19:20:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISSF WORLD CUP: भारत की मनु भाकर ने जीता गोल्ड मेडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 12:29PM | Updated Date: Mar 5 2018 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंटरनेशनल शूटिंग स्पॉर्ट्स फेडरेशन (ISSF) द्वारा करवाए जा रहे वर्ल्ड कप में भारत को एक और कामयाबी मिली है। हरियाणा के दादरी की रहने वाली मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड अपने नाम कर लिया है। इस मेडल को मिलाकर देखा जाए तो भारत की झोली में अबतक चार मेडल आ चुके हैं। इसमें दो गोल्ड और दो ब्रॉन्ज शामिल हैं। मनु ने जीत के लिए 237.5 अर्जित किए थे। मेक्सिको की अलेजांड्रा जवाला वजाक्वेज ने सिल्वर और वहीं की सेलीन गॉबविल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। भारत की यशविनी सिंह चौथे स्थान पर रहीं।
 
इससे पहले शनिवार की रात को शहजर रिजवी ने 10 मीटर एयर पिस्टल (पुरुष) में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 17 साल की मेहुली घोष और जीतू राय ने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था। 12 दिन तक चलनेवाले इस इवेंट में कुल 404 एथलीट शामिल हो रहे हैं। भारत ने 33 खिलाड़ियों का दल भेजा है। इससे पहले मनु दिसंबर महीने में जापान में हुई एशियन चैंपियनशिप में दस मीटर एयर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »