28 Mar 2024, 15:31:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ शहजार रिजवी ने जीता स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 4 2018 3:01PM | Updated Date: Mar 4 2018 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवादालाजारा। अपने पहले आईएसएसएफ विश्वकप में उतरे भारतीय निशानेबाज शहजार रिजवी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया जबकि जीतू राय और मेहुली घोष ने कांस्य पदक जीते। मेरठ के रिजवी ने मेक्सिको में चल रही प्रतियोगिता की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में 243.3 का स्कोर किया जो विश्व रिकॉर्ड है। रिजवी ने ओलंपिक चैंपियन जर्मनी के क्रिस्टियन रिट्ज को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रिट्ज ने 239.7 अंक को स्कोर के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया। 
 
भारत के शीर्ष पिस्टल निशानेबाज जीतू राय ने इसी स्पर्धा में 219 अंक के स्कोर से कांस्य पदक हासिल किया। एक अन्य निशानेबाज ओम प्रकाश मिथारवल 198.4 अंक से चौथे स्थान पर रहे। महिलाओं की 10 मीटर राइफल स्पर्धा में मेहुली घोष ने विश्व जूनियर रिकाॅर्ड 228.4 अंक के स्कोर के साथ  कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने प्रतियोगिता के पहले दिन एक स्वर्ण और दो कांस्य सहित कुल तीन पदक अपने नाम किए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »