20 Apr 2024, 17:43:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विनेश ने रजत और संगीता ने जीता कांस्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 7:54PM | Updated Date: Mar 1 2018 7:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रही सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में गुरूवार को महिला 50 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत लिया जबकि संगीता ने 59 किग्रा में कांस्य पदक जीता। यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार इन दो पदकों के साथ प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या चार पहुंच गयी है हालांकि भारत को अभी पहले स्वर्ण पदक की तलाश है। इससे पहले पुरुष ग्रीको रोमन वर्ग में राजेन्द्र ने 55 किग्रा में और हरप्रीत ने 82 किग्रा में देश को कांस्य पदक दिलाए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »