29 Mar 2024, 14:18:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंजाब का भाला फेंक खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2018 10:38AM | Updated Date: Mar 1 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के शीर्ष भाला फेंक खिलाड़ी देविंदर सिंह कांग को पिछले हफ्ते प्रतियोगिता के इतर परीक्षण में स्टेरायड के लिए पॉजीटिव पाए जाने पर विश्व एथलेटिक्स की संचालन संस्था ने अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है। कांग का डोप नमूना पिछले साल से काम शुरू करने वाली आईएएएफ की नई डोपिंग रोधी संस्था एथलेटिक्स इंटीग्रिटी यूनिट (एआईयू) ने चार दिन पहले पटियाला में लिया था। 
 
इस 29 वर्षीय खिलाड़ी के नमूने में प्रतिबंधित स्टेरायड मिला है और कांग पर अब चार साल के प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। अगर ऐसा होता है तो उनका कॅरियर लगभग खत्म हो जाएगा। एआईयू अधिकारियों ने कांग का परीक्षण उनके द्वारा वाडा संहिता के रहने के स्थान संबंधी नियम के तहत मुहैया कराए समय पर किया था, क्योंकि वह उन पांच भारतीय एथलीटों में शामिल हैं जिन्हें आईएएएफ के पंजीकृत परीक्षण पूल में रखा गया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »