24 Apr 2024, 12:22:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियाई स्कीइंग में हिस्सा लेंगी दो कश्मीरी लड़कियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 10:49AM | Updated Date: Feb 28 2018 10:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। कश्मीर घाटी की दो लड़कियां शबिस्ता शाबिर और सबिया नेबी ईरान में 1 मार्च से शुरू होने वाली जूनियर एशियाई अल्पाइन स्कीइंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। शबिस्ता और सबिया को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्की महासंघ (एफआईएस) ने सम्मानित किया।
 
दोनों खिलाड़ियों ने 3 और 4 फरवरी को गुलमर्ग में हुए चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें एशियाई चैम्पियनशिप के लिए चुना गया है। चैम्पियनशिप में देश के करीब 30 एथलीट हिस्सा लेंगे।
 
शबिस्ता और सबिया मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं जहां से वह अन्य एथलीटों के साथ ईरान के लिए रवाना होंगी। इस टूर्नामेंट में भारत के 17 से 24 वर्ग के आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। घाटी की दोनों लड़कियां इससे पहले पांच राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कश्मीर का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »