20 Apr 2024, 07:09:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फाइट जीतने के कुछ घंटे बाद ही हो गई इस बॉक्सर की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 10:30AM | Updated Date: Feb 28 2018 2:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। ब्रिटिश बॉक्सर स्कॉट वेस्टगर्थ का निधन कुछ ऐसी परिस्थितियों में हुआ, जिस पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। स्कॉट ने शनिवार को इंग्लिश लाइट-हेवीवेट टाइटल के एलिमिनेटर बाउट को जीता और इसके कुछ देर बाद वो बीमार पड़ गए, जिसके चलते उनका निधन हो गया। स्कॉट 31 वर्ष के थे।
 
डेक स्पेलमैन के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा और रविवार को तड़के उनका निधन हो गया। ब्रिटिश बॉक्सिंग बोर्ड आॅफ कंट्रोल ने इसकी पुष्टि की है। स्कॉट से आखिरी फाइट हारने वाले स्पेलमैन ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, यह खबर दिल तोड़ने वाली है, मेरे पास शब्द नहीं हैं। स्कॉट की बहन ने उन्हें अपना हीरो बताया। एक अंगे्रजी वेबसाइट पर एक वीडियो में दिखाया गया है कि स्कॉट फाइट के बाद काफी दर्द में नजर आ रहे थे और असहज भी दिखे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »