19 Apr 2024, 21:26:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

निशानेबाजी को बहाल कराने के प्रयास जारी हैं : राज्यवर्धन सिंह राठौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 4:51PM | Updated Date: Feb 26 2018 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्री और 2004 एथेंस ओलंपिक के रजत पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा है कि निशानेबाजी को राष्ट्रमंडल खेलों में फिर से बहाल करने के प्रयास गंभीरता के साथ जारी है। राठौर ने सोमवार को यहां भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के एक कार्यक्रम में कहा कि 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी को बहाल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रैल में आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी रहेगी लेकिन 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी को हटा दिया गया है। 
 
निशानेबाजी को 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों से हटाए जाने और इसकी बहाली के प्रयासों को लेकर खेल मंत्री ने कहा - मंत्रालय ने राष्ट्रमंडल खेल महासंघ को इस मामले पर एक चिट्ठी लिखी है कि निशानेबाजी को इन खेलों में बहाल किया जाए। निशानेबाजी लंबे समय से राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा है और इसे इन खेलों में बनाए रखा जाना चाहिए।
 
इस अवसर पर मौजूद आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने भी कहा - आईओए की तरफ से भी निशानेबाजी को बहाल कराने के प्रयास जारी हैं। राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के साथ अगली बैठक में हम इस मुद्दे को उठाएंगे और हम उम्मीद करते हैं कि इस बैठक के अच्छे परिणाम सामने आएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »