19 Apr 2024, 18:15:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेलों में उतरेगा भारत का 227 सदस्यीय दल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2018 4:45PM | Updated Date: Feb 26 2018 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत का 227 सदस्यीय भारी भरकम दल आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार से 15 अप्रैल तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में उतरेगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र ध्रुव बत्रा ने केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर और खिलाड़ियों की मौजूदगी में सोमवार को यहां एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। 
 
इस कार्यक्रम में रेमंड को भारतीय दल का आधिकारिक स्टाइल पार्टनर और शिव नरेश स्पोर्ट्स को आधिकारिक किट पार्टनर घोषित किया गया। इस अवसर पर राठौर और बत्रा ने भारतीय दल के उद्घाटन एवं समापन समारोह की ड्रेस तथा खेलने की किट का अनावरणा किया। 
 
बत्रा ने कहा - भारत का 227 सदस्यीय दल गोल्ड कोस्ट में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में उतरेगा। इस दल में 123 पुरुष और 104 महिला खिलाड़ी शामिल है। यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत का दूसरा सबसे बड़ा दल होगा। भारतीय दल में एथलेटिक्स में सबसे ज्यादा 37 और हॉकी में 36 खिलाड़ी होंगे। आईओए अध्यक्ष ने कहा, 2014 में पिछले ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में हमने 64 पदक जीते थे। लेकिन इस बार पूरी उम्मीद है कि गोल्ड कोस्ट में पदकों की संख्या ग्लास्गो से ज्यादा होगी।
  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »