19 Apr 2024, 09:51:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नशे की हालत में कार भगा रहीं रेसलर जैना मोरास्का गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2018 10:57AM | Updated Date: Feb 25 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व इम्पैक्ट रेसलर और टेलीविजन पर्सनैलिटी जैना मोरास्का को पुलिस ने हिरासत में लिया है। WPXI की एक रिपोर्ट के मुताबिक जैना को डीयूआई (ड्राइविंग अंडर इन्फ्लूएंस) के तहत कस्टडी में लिया गया है। पुलिस ने जैना को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह बेहद नशे की हालत में वॉशिंगटन की सड़कों पर अपनी कार को रफ्तार दे रही थीं। इस दौरान पुलिस ने उनकी एसयूवी कार से कुछ नशीले पदार्थ भी बरामद किए।
 
इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने जैना को गिरफ्त में लेने की कोशिश की तो उन्होंने उन पर ही हमला बोल दिया। जैना के खिलाफ शिकायत में बताया गया है कि उन्होंने न सिर्फ पुलिस अधिकारी बल्कि मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टर को भी दांतों से काटने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान जैना नशे में पूरी तरह डूबी हुई थीं।गौरतलब है कि यह पूर्व रेसलर साल 2009 में इम्पैक्ट रेसलिंग के साथ जुड़ी थीं। इन्होंने अपना डेब्यू डब्लूडब्लूई के दिग्गज रेसलर मिकी फॉले के साथ किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »