25 Apr 2024, 05:17:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आमंत्रण टूर्नामेंट : भारतीय मुक्केबाजों ने जीते 5 स्वर्ण सहित 10 पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 16 2018 6:18PM | Updated Date: Feb 16 2018 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय मुक्केबाजों ने अगस्त में होने वाले एशियाई खेलों के लिए अपनी मजबूत तैयारी का संकेत देते हुए एशियाई खेल आमंत्रण टूर्नामेंट में पांच स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य सहित 10 पदक जीत लिए। सलमान शेख ने 52 किग्रा, मनीष कौशिक ने 60 किग्रा, श्याम कुमार ने 49 किग्रा, आशीष ने 64 किग्रा और पवित्रा ने महिलाओं के 60 किग्रा वर्ग में स्वर्ण जीते। साक्षी चोपड़ा (51) को रजत से संतोष करना पड़ा। इतियास खान (56), आशीष कुमार (75), पवन कुमार (69) और ऋतू (51) को कांस्य पदक मिला।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »