28 Mar 2024, 22:00:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मीराबाई चानू ने गोल्ड मेडल जीतकर बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 30 2017 3:19PM | Updated Date: Nov 30 2017 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एनाहेम। भारत की मीराबाई चानू ने भारत को 22 वर्षा के लंबे इंतजार के बाद भारोत्तोलन विश्व चैंपियनशिप में उसका पहला स्वर्ण पदक दिलाकर गौरवान्वित किया है। मीराबाई ने महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में खिताब की दावेदार थाईलैंड की थून्या सुकचारोएन को पराजित कर स्वर्ण पर कब्जा किया और विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले दो दशकों में भारत की पहली महिला भारोत्तोलक भी बन गयीं।भारतीय रेलवे में कार्यरत चानू ने स्रैच में 85 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 109 किग्रा भार उठाया और कुल 194 किग्रा भार उठाकर उन्होंने स्वर्ण पर कब्जा किया और साथ ही नया राष्ट्रीय रिकार्ड भी बना दिया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »