20 Apr 2024, 11:07:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

झाझरिया-सरदार बने खेल रत्न, 17 खिलाड़ी को अर्जुन पुरस्कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2017 11:17PM | Updated Date: Aug 29 2017 11:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। खेल दिवस के अवसर पर देश के खेल जगत की कई हस्तियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। इन पुरस्कारों में खेत रत्न, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, खेल प्रोत्साहन समेत कई पुरकार दिए गए।
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रियो पैरालिंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झाझरिया और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को मंगलवार को खेल दिवस पर देश के सर्वाेच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया।
 
वहीं महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार और छह कोचों को द्रोणाचार्य और तीन खिलाड़ियों को आजीवन ध्यानचंद पुरस्कारों से सम्मानित किया। इसके अलावा तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार भी प्रदान किए गए। खेल रत्न में साढ़े सात लाख, जबकि अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद में पांच-पांच लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। 
 
इनको अर्जुन अवार्ड
चेतेश्वर पुजारा (क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट), वरुण सिंह भाटी (पैराएथलीट), प्रशांती सिंह (बास्केटबॉल), एसएसपी चौरसिया (गोल्फ), ओनम बेमबेम देवी (महिला फुटबॉल), साकेत मिनैनी (टेनिस), मरियपन्न थंगावेलू (पैराएथलीट), वीजे सुरेखा (तीरंदाजी), खुशबीर कौर (एथलेटिक्स), आरोकिया राजीव (एथलेटिक्स), एसवी सुनील (हॉकी), सत्यव्रत कादियान (कुश्ती), एंथोनी अमलराज (टेबल टेनिस), पीएन प्रकाश (निशानेबाजी), जसवीर सिंह (कबड्डी) और देवेंद्रो सिंह (मुक्केबाजी)। 
 
द्रोणाचार्य पुरस्कार
स्वर्गीय डा. रामकृष्णन गांधी (एथलेटिक्स) और हीरानंद कटारिया (कबड्डी)। 
 
लाइफटाइम द्रोणाचार्य अवार्ड
जीएसएसवी प्रसाद (बैडमिंटन),  बृजभूषण मोहंती (मुक्केबाजी),  पीए रफेल (हॉकी), संजय चक्रवर्ती (निशानेबाजी) और रोशन लाल (कुश्ती)। 
 
ध्यानचंद अवार्ड
भूपेंद्र सिंह (एथलेटिक्स), सैयद शाहिद हकीम (फुटबॉल) और सुमरई टेटे (हॉकी)। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »