19 Apr 2024, 23:20:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

गीता फोगाट ने खरीदी नई कार, बोलीं- कड़ी मेहनत का फल मीठा होता है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 22 2017 12:30PM | Updated Date: Aug 22 2017 12:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मेहनत ही सफलता की कुंजी है, यह वाकया कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल विजेता गीता फोगाट पर सटीक बैठता है। हाल ही में सोशल साइट के जरीए गीता ने नई कार रेज रोवर खरीदने की जानकारी दी है और इसकी कुछ तस्वीरें शेयर भी की है। इन तस्वीरों में वह अपने पति के साथ हैं। साथ गीता ने लिखा है कि कड़ी मेहनत का फल मीठा होता है। पिछले साल 20 नवंबर को ही गीता फोगाट शादी के बंधन में बंधी थीं। यह शादी पूरे हरियाणवी रीति-रिवाजों के साथ की गई थी। इस शादी की खास बात तो ये थी कि गीता ने अपनी शादी में 7 की जगह 8 फेरे लिए थे। गीता ने 8वां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं’ के लिए लिया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »