25 Apr 2024, 19:05:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रो कबड्डी का क्रेज बरकरार - पहले ही हफ्ते में मिले 13.2 करोड़...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 6:17PM | Updated Date: Aug 10 2017 6:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय पारंपरिक खेल कबड्डी की लीग वीवो प्रो कबड्डी का क्रेज इस बार पांचवे संस्करण में भी बरकरार है और पहले ही सप्ताह में इसे 13.2करोड़ दर्शक मिले हैं। प्रो कबड्डी के प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स की विज्ञप्ति के अनुसार लीग में अभी तक हुए 13 मैचों को 13.2 से अधिक लोगों ने देखा और इसका लुत्फ उठाया। 
 
लीग की यह बढ़ती लोकप्रियता इसलिये भी खास है क्योंकि इसे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अपार समर्थन मिल रहा है। पहले सप्ताह में लीग को ग्रामीण इलाकों में नौ करोड़ तथा शहरी इलाकों में 4.2 करोड़ दर्शकों ने देखा है। वैसे तो कबड्डी लीग के दर्शकों की संख्या में हर जगह बढ़ोत्तरी हुई है लेकिन आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में इसकी लोकप्रियता में खासी बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में दर्शकों की संख्या में छह गुना और उत्तर प्रदेश में दो गुना इजाफा हुआ है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »