29 Mar 2024, 16:20:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपने करियर की आखिरी 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में पहुंचे उसेन बोल्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 1:50PM | Updated Date: Aug 5 2017 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। विश्व रिकॉर्डधारी एथलीट जमैका के उसेन बोल्ट ने यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। यह बोल्ट के करिअर की अंतिम 100 मीटर रेस होगी। 30 साल के बोल्ट ने शुक्रवार को हीट-6 में अच्छी शुरुआत की और 10.07 सेकेंड के साथ पहला स्थान हासिल किया। 
 
विश्व चैंपियनशिप के बाद ले लेंगे संन्यास 
हर हीट से तीन सबसे अच्छा समय निकालने वाले एथलीट सेमीफाइनल में पहुंचते हैं। बोल्ट ने अपने करिअर में 19 विश्व और ओलम्पिक पदक जीते हैं। वे विश्व चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगे। बोल्ट हालांकि अपने प्रदर्शन से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि ट्रैक पर लगाए गए ब्लॉक्स के कारण उन्हें काफी परेशानी हुई और इसी कारण वे अच्छा समय नहीं निकाल सके। बोल्ट के नाम 100 मीटर का विश्व रिकॉर्ड है। बोल्ट ने 9.58 सेकेंड में 100 मीटर रेस पूरी की थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »