28 Mar 2024, 19:37:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरी बार कैंसर का शिकार हुआ आॅस्ट्रेलिया का ये...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2017 3:39PM | Updated Date: Jul 29 2017 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। आॅस्ट्रेलिया के मशहूर गोल्फर जैरोड लाइल को तीसरी बार कैंसर से जूझने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। जैरोड के परिवार ने बुधवार को बताया कि संभवत: उन्हें माइलोएड ल्यूकेमिया की बीमारी हुई है। यह तीसरी बार है जब 35 वर्षीय आॅस्ट्रेलियाई गोल्फर को कैंसर की बीमारी से जुझना पड़ रहा है। उनका फिलहाल मेलबोर्न में इलाज चल रहा है।
 
आॅस्ट्रेलियाई गोल्फर कई सत्रों में यूएस पीजीए टूर में खेले हैं और उन्होंने वेब टूर में दो बार खिताब भी जीते हैं। उन्हें इससे पहले वर्ष 1998 में और फिर वर्ष 2012 में कैंसर हुआ था। जैरोड के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा कि इस सप्ताह ही जैरोड के खून की जांच कराई गई थी लेकिन उनके परिणाम ठीक नहीं आए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। वह अपने पुराने मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »