20 Apr 2024, 05:17:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

21 वर्ष की उम्र में इटैलियन तैराक ने बनाया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 5:39PM | Updated Date: Jul 28 2017 5:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बुडापेस्ट। इटली की फेडेरिका पेलेग्रीनी दुनिया की ऐसी पहली तैराक बन गईं हैं, जिन्होंने एक ही अंतरराष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में सात पदक जीते हों। गुरुवार को उन्होंने यहां 2017 फीना वर्ल्ड चैम्पियनशिप में महिलाओं की 200 मीटर फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पेलेग्रीनी 21 वर्ष की उम्र में तैराकी के 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे। फ्रेडेरिका ने आखिरी बार 2011 में विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीता था, लेकिन छह वर्ष बाद उन्होंने एक मिनट 54.73 सेकंड के साथ खिताब अपने नाम कर लिया।
 
अपनी स्पर्धा में सबसे उम्रदराज 28 वर्षीय पेलेग्रीनी फाइनल लैप पर चौथे स्थान पर थीं, लेकिन उन्होंने विश्व और ओलिंपिक चैम्पियन अमेरिका की केटी लेडेस्की और आॅस्ट्रेलिया की एमा मैककोन को पीछे छोड़ते हुए हैरतअंगेज तरीके से जीत अपने नाम कर ली। दोनों केटी और एमा को एक मिनट 55.18 सेकंड का समय लेने पर रजत पदक मिला।
 
अब कॅरियर समाप्त
मेरे लिए यह शानदार पदक है। मुझे नहीं पता था कि मैं लेडेस्की को हरा दूंगी। वहां लेडेस्की और फिर बाकी खिलाड़ी थे, जो एक समय मुझसे काफी आगे थे। पेलेग्रीनी ने आखिरी बार रोम में 2009 में विश्व खिताब जीता था। उन्होंने साथ ही बताया कि वह दोबारा 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में भाग नहीं लेंगी। यह अब उनके कॅरियर में समाप्त हो चुका है।
- फेडेरिका पेलेग्रीनी

21 की उम्र में 10 विश्व रिकॉर्ड तोड़े थे
इतालवी तैराक ने 21 वर्ष की उम्र में 10 विश्व रिकॉर्ड तोड़े थे। वह रजत पदक जीतने वाली लेडेस्की की उम्मीदों को तोड़ने के साथ अमेरिका के महान तैराक माइकल फेलप्स के बाद केवल दूसरी तैराक बन गईं हैं, जिन्होंने चार विभिन्न व्यक्तिगत स्पर्धाओं में कम से कम दो विश्व खिताब जीते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »