29 Mar 2024, 20:32:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मैं गलत नहीं, कुछ ने ऐसा सोचा कि असली शार्क से थी रेस: फेलप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2017 5:31PM | Updated Date: Jul 28 2017 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 23 ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले विश्व के महान तैराक माइकल फेलप्स इन दिनों नकली शार्क से रेस लगाने के बाद आलोचनाओं से घिरे हैं। हालांकि फेल्प्स ने इन आलोचनाओं का जवाब देते हुए कहा कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं। 
 
कुछ लोगों ने यूं ही सोच लिया कि मैं टीवी पर असली शार्क से रेस लगाने जा रहा हूं, डिस्कवरी चैनल की ओर से यह पहले ही स्पष्ट कर दिया गया था कि यह किस तरह की रेस है। यानी एक तरह से सबको पता होना चाहिए था कि यह एक नकली शार्क है।दरअसल, शार्क वीक पर डिस्कवरी चैनल ने पिछले रविवार को विशेष शो दिखाया, जिसमें महान तैराक माइकल फेलप्स और शार्क के बीच रोमांचक रेस देखने को मिला, लेकिन बहामास के गर्म समुद्र के पानी में 100 मीटर स्वीमिंग रेस में अमेरिकी सितारे फेलप्स हार जाते हैं।
 
वह शार्क उन्हें दो सेंकड के अंतर से हरा देती है, लेकिन शो के दौरान टीवी पर लोगों ने जिस शार्क को देखा वह असली नहीं थी। यह शार्क कम्प्यूटर द्वारा विकसित की गई थी। रेस की सच्चाई का पता चलने पर ट्विटर पर लोगों ने जमकर अपनी भड़ास निकाली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »