25 Apr 2024, 14:01:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शार्क से हारे फेल्प्स, असलियत जानने पर भड़के फैंस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 2:31PM | Updated Date: Jul 25 2017 2:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ओलिंपिक पदक विजेता तैराक माइकल फेल्‍प्‍स के प्रशंसक उनसे काफी नाराज है। दरअसल माइकल ने शार्क के साथ एक रेस लगाई जिसमें वह हार गए। जब प्रशंसको को पता चला कि यह शार्क नकली थी तो वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। इस वजह से सोशल मीडिया साइट्स पर उनकी काफी आलोचना भी हुई। 
 
दरअसल, शार्क वीक पर डिस्कवरी चैनल ने रविवार को विशेष शो दिखाया। जिसमें महान तैराक माइकल फेल्प्स और शार्क के बीच रोमांचक रेस देखने को मिली। बहामास के गर्म समुद्र के पानी में 100 मीटर स्विमिंग रेस में 28 ओलिंपिक गोल्ड मेडल जीत चुके अमेरिकी सितारे फेल्प्स हार जाते हैं। वह शार्क उन्हें 2 सेंकड के अंतर से हरा देती है। 
 
तैराकी की इस रेस में पहले नंबर पर शार्क रही, जिसने 36.1 सेकंड में इसे पूरा किया जबकि फेल्‍प्‍स को 38.1 सेंकड लग गए। शार्क के साथ तैराकी के चैंपियन की रेस को लेकर लोगों के बीच उत्‍साह था और बड़ी संख्‍या में शो को दर्शक भी मिले। हालांकि बाद में पता चला कि शो के दौरान टीवी पर लोगों ने जिस शार्क को देखा वह असली नहीं थी। यह शार्क कंप्‍यूटर द्वारा विकसित की गई थी। जिसके जरिए फेल्‍प्‍स और शार्क की स्‍पीड को जानने की कोशिश की गई। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »