टोक्यो। इस साल के रैसलमीनिया 33 में रोमन रेंस ने लगातार 21 मैच जीतने वाले डैडमैन द अंडरटेकर को हराकर उनका कॅरियर खत्म कर दिया। अंडरटेकर को पटखनी देने के बाद रोमन की फैन फोलोविंग भी बढ़ती नजर आई। रोमन रेंस अपना दमखम दिखाने के लिए जापान के टोक्यो के रिंग में गए जहां लोगों ने फिल्मी हीरो की तरह उनका स्वागत किया। डब्ल्यूडब्ल्यूई ने टोक्यो का वो वीडियो पोस्ट किया है, जहां पर रोमन रेंस ने लोगों को धन्यवाद कहा। रोमन रेंस को यहां पर थैंक यू रोमन चैंट सुनाई दिया। चारों तरफ रोमन का नाम ही गूंजता सुनाई दे रहा था।