20 Apr 2024, 04:26:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दूसरे डोप टेस्ट में भी फेल हुई मनप्रीत कौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 21 2017 11:51AM | Updated Date: Jul 21 2017 11:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की शीर्ष शॉट पुट खिलाड़ी मनप्रीत कौर को दूसरी बार प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद अस्थायी रूप से प्रतिबंधित किया गया। उन्हें दो दिन पहले भी दोषी पाया गया था। मनप्रीत के मूत्र के ए नमूने चीन के जिन्हुआ में 24 अप्रैल को हुई एशियाई ग्रांप्री के पहले चरण के दौरान लिए गए थे, जिसमें प्रतिबंधित डाईमिथाइल ब्यूटाइलअमाइन के अंश मिले।
 
पंजाब की इस 27 वर्षीय एथलीट ने चीन में 18.86 मीटर की दूरी से स्वर्ण पदक जीता था और चार से 13 अगस्त को लंदन में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था। मनप्रीत ने हाल में भुवनेश्वर में समाप्त हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। वह अब विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले पाएंगी। यह देश के लिए काफी शर्मनाक घटना है, जिससे मनप्रीत द्वारा भुवनेश्वर में जीता गया स्वर्ण पदक भी छीना जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »