19 Apr 2024, 08:20:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पिंकाथन में दौड़ेंगी 101 साल की मान कौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2017 5:00PM | Updated Date: Jul 18 2017 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। 100 मीटर, 200 मीटर, भाला फेंक और गोला फेंक में वर्ल्ड मास्टर्स में विश्व रिकार्ड अपने नाम रखने वाली पंजाब के पटियाला की 101 वर्षीय मान कौर इस साल 17 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाली महिलाओं की पांचवी पिंकाथन दौड़ में आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र रहेगी।
 
पिंकाथन के पांचवे संस्करण की संस्थापक मिलिंद सोमन ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। 101 वर्षीय मान कौर और 79 वर्षीय उनके पुत्र गुरदेव सिंह प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे। मान ने 2010 में 93 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था और पिछले आठ वर्षो में वह अमेरिका, कनाडा और न्यूजीलैंड में 100 और 200 मीटर तथा भाला और गोला फेंक में 95 वर्ष से अधिक उम्र के मास्टर्स इवेंट में विश्व रिकार्ड बना चुकी हैं।
 
मान कौर ने पंजाबी में जब अपनी बात रखी तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस उम्र में भी उनकी आवाज में वही पुराना जोश था और उनकी तेजी युवाओं को भी मात करने वाली थी। उन्होंने कहा है कि जब मैं दौड़ती हूं तो पूरा माहौल और लोग मेरे साथ हो जाते हैं जिससे मुझे एक नया उत्साह मिलता है। दौड़ने के समय मुझे कभी घुटनों में दर्द महसूस नही होता है।      
   
पटियाला की मान कौर के नाम 100 मीटर में एक मिनट 14 सेकेंड का विश्व रिकार्ड है जो उन्होंने अमेरिका में बनाया था। वह पहली बार 2011 में अमेरिका में दौड़ी थी और तब उन्होंने दो पदक जीते थे। इसके बाद उन्होंने कनाडा में चार पदक जीते, फिर अमेरिका जाकर पांच पदक ले आयीं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »