20 Apr 2024, 14:58:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुंदर सिंह गुर्जर ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 12:27PM | Updated Date: Jul 15 2017 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। लंदन में शुक्रवार से शुरू हुए वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सुंदर सिंह गुर्जर ने गोल्ड मेडल जीता है। चैम्पियनशिप के पहले ही दिन सुंदर सिंह गुर्जर ने पुरुषों के भाला फेंक F46 स्पर्धा में यह कमाल किया।

सुंदर ने सिंह ने इस स्पर्धा में अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 60.36 मीटर तक भाला फेंका। श्रीलंका के दिनेश प्रियांथा हेराथ 57.93 मीटर के साथ दूसरे जबकि पूर्व चैम्पियन चीन के गुओ चुनलियांग सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56.14 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मेडल जीतने के बाद सुंदर ने कहा, 'मैं जीतना चाहता था। मेरे दिमाग में बस यही था। मैं इस दिन के लिए पिछले चार साल से तैयारी कर रहा था।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »