18 Apr 2024, 15:38:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WWE के नए चैंपियन बने रोहित शर्मा, ट्रिपल एच ने गिफ्ट की अपनी बेल्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2017 10:09AM | Updated Date: Jul 14 2017 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) सुपरस्टार रेसलर ट्रिपल एच ने अपना वादा पूरा करते हुए आईपीएल-2017 की विजेता टीम मुंबई इंडियन्स के लिए अपनी चैंपियनशिप बेल्ट भेज दी है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस साल खेले गए सीजन-10 को जीतकर टीम मुंबई इंडियन्स तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी है। 22 मई को जब मुंबई इंडियंस ने आईपीएल जीता था तभी ट्रिपल एच ने टीम को बधाई करते हुए ट्वीट किया था और कहा था कि जल्द ही एक उपहार उनके लिए भेजा जाएगा।
 
ट्रिपल एच के नाम से मशहूर प्रोफेशनल रेसलर पॉल माइकल लवेस्क अब WWE में टैलेंट, लाइव इवेंट और क्रिएटिव टीम के एग्जिक्यूटिव वायस प्रेसिडेंट भी हैं। रेसलर ने 13 जुलाई को एक और ट्वीट किया और बताया कि वो WWE का खिताब उन्हें भेज रहे हैं। उन्होंने ट्वीट में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को टैग करते हुए लिखा, “मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा, जैसा की वादा किया था, WWE का खिताब आ रहा है। बधाई.” WWE चैंपियनशिप की यह बेल्ट कस्टम निर्मित होगी, जिसपर मुंबई इंडियंस का लोगो भी होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »