26 Apr 2024, 02:21:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहलवान गीता फोगाट ने कहा - मैं सिर्फ दो ही बच्‍चों को जन्‍म दूंगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2017 11:34AM | Updated Date: Jul 11 2017 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान गीता फोगाट ने संकल्प लिया है कि वह दो बच्चों को ही जन्म देंगीं। हरियाणा की गीता ने अपने पति पवन कुमार के साथ सोमवार को यहां टैक्सपेयर्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं।
11 जुलाई के विश्व जनसंख्या दिवस की पूर्वसंध्या पर गीता ने साथ ही कहा कि महिलाओं को भी जागरुक करने की सख्त जरूरत है, क्योंकि यदि महिलाएं जागरुक हो गर्इं, तो तेजी से बढ़ती जा रही आबादी रुक जाएगी। गीता ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि मैं देश के युवाओं का आह्वान करती हूं कि वे जनसंख्या नियंत्रण के इस अभियान को अपना पूरा सहयोग दें। मेरी राज्य और केंद्र सरकारों से भी अपील है कि वे दो बच्चों का कानून लागू करें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »