26 Apr 2024, 01:24:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने जीते 4 स्वर्ण पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 7 2017 11:03PM | Updated Date: Jul 7 2017 11:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भुवनेश्वर। भारत ने 22वीं एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक जीते। जिससे दो दिन में भारत के पदकों की संख्या छह स्वर्ण, दो रजत और छह कांस्य सहित 14 पहुंच गई है और वह पदक तालिका में शीर्ष स्थान में बरकरार है।

          
मोहम्मद अनस ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 400 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया। अनस से मिली खुशी को दोगुना कर दिया अजय कुमार सरोज और चित्रा पी यू ने, जिन्होंने पुरुषों और महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ के स्वर्ण पदक जीत लिए। इस खुशी में चार चांद लगाए हरियाणा की निर्मला ने जिन्होंने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
          
नेशनल रिकॉर्डधारी मुहम्मद अनस ने 45.77 सेकंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। भारत को इस स्पर्धा का रजत पदक भी मिला।  इंचियोन खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले अरोकिया राजीव ने 46.14 सेकंड का समय लेकर रजत जीता। ओमान के अहमद मुबारक ने 46.39 सेकंड में कांस्य पदक अपने नाम किया।
           
अजय ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़  का स्वर्ण 3:45.85 का समय लेकर जीता। कतर के जमाल हेरेन (3:46.90) को रजत और ईरान के मोसलेम नियादोस्त  (3:48.53) को कांस्य पदक मिला।
       
महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में चित्रा ने 4:17.92 का समय लेकर स्वर्ण जीता। चीन की  गेंग मिन (4:19.15) को रजत और जापान की अयाको जिनौची ( 4:19.90) को कांस्य पदक मिला।
            
भारत को तिहरी कूद और डेकाथलन में कोई पदक हासिल नहीं हुआ। निर्मला ने 52.01 सेकेंड का समय लेकर 400 मीटर का स्वर्ण जीता। इस स्पर्धा में युवा एथलीट जिस्रा मैथ्यू ने कांस्य पदक हासिल किया। जेंडर टेस्ट के विवाद में फिर से आने वाली दूति चंद ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »