24 Apr 2024, 08:47:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

'मैरीकॉम' का किरदार निभाने वाली प्रियंका अब खरीदेंगी बॉक्सिंग टीम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 12:28PM | Updated Date: Jul 6 2017 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा बॉक्सिंग सुपर लीग से जुड़ने वाली हैं। महिला बॉक्सिंग स्टार मेरी कॉम के जीवन पर बनी फ़िल्म में कॉम की भूमिका निभाने वाली प्रियंका नॉर्थईस्ट के आधे मालिकाना हक खरीदेंगी। सूत्रों के अनुसार प्रियंका की लीग के आयोजकों के साथ बातचीत चल रही है। 
 
लीग का मानना है कि प्रियंका के जुड़ने से लीग को लाभ मिलेगा। इस मामले में जल्द ही घोषणा होने की उम्मीद है।  सुपर बॉक्सिंग लीग का पहला एडिशन दिल्ली में 7 जुलाई से 12 अगस्त के बीच आयोजित होगा। लीग का प्रोमोशन दो बार विश्व चैंपियन रहे आमिर खान कर रहे हैं। प्रतियोगिता में 8 टीमें भाग लेंगी। गौरतलब  है कि भारत में आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग और इंडियन सुपर लीग (फुटबॉल) काफी लोकप्रिय हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »