25 Apr 2024, 19:02:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पाकिस्तान को हराकर एशियाई स्नूकर चैम्पियन बना भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 10:09AM | Updated Date: Jul 6 2017 10:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

किर्गीस्तान। भारत के शीर्ष क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने बुधवार को यहां लक्ष्मण रावत के साथ मिलकर फाइनल में पाकिस्तान को पस्त कर एशियाई टीम स्नूकर चैम्पियनशिप अपने नाम की। आडवाणी ने सबसे पहले मोहम्मद बिलाल के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। पाकिस्तानी खिलाड़ी ने आडवाणी के फाउल से पहला अंक हासिल किया, लेकिन भारतीय ने 83 के शानदार ब्रेक से वापसी करते हुए बेस्ट-आॅफ-फाइव फाइनल में पहला फ्रेम अपने नाम किया।  
 
वहीं उनके साथी रावत ने भी इसी तरह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और निराश नहीं किया। उसने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बाबर मसीह को हराया। वाइटवॉश करने के लिए भारतीय जोड़ी को यही प्रदर्शन युगल में भी जारी रखने की जरूरत थी, लेकिन पाकिस्तानी जोड़ी ने 0-2 से पिछड़ने के बावजूद अच्छा खेल दिखाया, लेकिन भारतीयों के आगे उनकी एक नहीं चली जिन्होंने 3-0 से जीत दर्ज की।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »