20 Apr 2024, 13:45:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WWE में इतिहास रचेंगी भारत की कविता, 31 पहलवानों से होगा मुकाबला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2017 10:20AM | Updated Date: Jun 23 2017 10:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पावरलिफ्टर और दक्षिण एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता कविता देवी को माई यंग क्लासिक के लिए चुना गया है जो इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। वल्र्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। हरियाणा की रहने वाली कविता ने पेशेवर रेसलर बनने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन द ग्रेट खली के मार्गदर्शन में उनकी पंजाब स्थित ट्रेनिंग अकादमी में अभ्यास किया है। 
 
इस वर्ष अप्रैल में कविता ने डब्ल्यूई डब्ल्यूई दुबई में हिस्सा लिया था और अपने प्रदर्शन से चर्चा में रही थीं। कविता पहली बार हो रहे माई यंग क्लासिक में 30 अन्य महिला उम्मीदवारों के साथ हिस्सा लेंगी। कविता ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं पहली बार डब्ल्यू डब्ल्यूई महिला टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही हूं। मैं भारतीय महिलाओं को अपने प्रदर्शन से प्रेरित करने का प्रयास करूंगी और इस मंच का उपयोग देश को गौरवान्वित करने के लिए करूंगी। कविता अब डब्ल्यूडब्ल्यूई में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर एक नया इतिहास रचेंगी। वह इस स्पर्धा में 31 शीर्ष प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला करेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »