19 Apr 2024, 11:52:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शादी का झांसा देकर तैराक खिलाड़ी के साथ दोस्त ने किया दुष्कर्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 20 2017 9:23PM | Updated Date: Jun 20 2017 9:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) हॉस्टल में हरियाणा के रोहतक की तैराक खिलाड़ी के साथ उसके दोस्त तैराक खिलाड़ी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भोपाल के रातीबड़ थाना प्रभारी अशोक गौतम ने बताया कि 25 वर्षीय युवती हरियाणा के रोहतक जिले की निवासी है। जुलाई 2013 में उसने भोपाल के गोरागांव स्थित साई में वाटर स्पोर्ट्स में प्रवेश लिया था।
 
वह साई परिसर में रहती थी। वहीं हरियाण के हिसार का रहने वाला सुनील कुमार मोहली भी साई में वाटर स्पोर्ट्स का छात्र था। वह भी साई के हॉस्टल में रहता था। वहीं दोनों की दोस्ती हुई। सुनील ने 2013 में पीडि़ता के साथ ज्यादती कर अश्लील वीडियो बना लिया था। पीडि़ता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी सुनील कुमार आए दिन वीडियो का डर दिखाकर ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
 
20 जनवरी 2017 को पीडि़ता वापस रोहतक चली गई। अब आरोपी भी रोहतक चला गया। पीडि़ता ने अप्रैल में आरोपी से शादी के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने रोहतक के महिला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करा दिया है। गौतम ने बताया कि घटना क्षेत्र भोपाल होने से केस डायरी रोहतक से रातीबढ़ थाने भेजी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »