24 Apr 2024, 08:37:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अगस्त में संन्यास लेंगे उसैन बोल्‍ट, जमैका में लगाई आखिरी बार दौड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 12:42PM | Updated Date: Jun 12 2017 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जमैका। लगातार 3 बार ओलम्पिक खेलों में गोल्‍ड मेडल जीतने वाले उसैन बोल्‍ट ने जमैका में आयोजित 100 मीटर रेस भी जीत ली है। बोल्‍ट की ये रेस आखिरी थी। इस रेस के बाद बोल्‍ट का कहना है कि रेस बेहतरीन थी। लेकिन इससे पहले 100 मीटर रेस में दोड़ने में कभी इतनी घबराहट महसूस नहीं हुई थी जितनी इस बार हुई है। रेस खत्म होने के बाद उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन अपने सिग्नेचर पोज के साथ किया। वहीं, उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक जमा हुए थे। फिनिश लाइन को चूमकर इस ओलिंपिक मेडल विजेता धावक ने आखिरी रेस पूरी की। 
 
बोल्ट लंदन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद अगस्त में संन्यास ले लेंगे। रविवार को बोल्ट ने 30,000 दर्शकों के सामने उसी ट्रैक पर 100 मीटर की रेस जीती जिस पर उन्होंने 2002 में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू किया था। उन्होंने 10.03 सेकंड में जीत दर्ज की, हालांकि उनका 100 मीटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड 9.58 सेकंड है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »