19 Apr 2024, 12:06:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कप तीरंदाजी: भारतीय पुरूषों ने स्वर्ण पदक जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2017 3:08PM | Updated Date: May 20 2017 3:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। भारत ने यहां तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में कम्पाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर समाप्त किया। 

पिछले साल के रियो ओलंपिक के बाद पहली बड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे रिकर्व तीरंदाज क्वार्टरफाइनल से आगे बढ़ने में असफल रहे। अतनु दास और दीपिका कुमारी अपने क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गये। 

लेकिन गैर-ओलंपिक कम्पाउंड वर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिविर में खुशी की लहर ला दी जिसमें चौथे वरीय अभिषेक वर्मा, राजू चिन्ना श्रीथर और पदार्पण कर रहे अमनजीत सिंह शामिल थे। 

बतौर टीम पहली बार भाग ले रही भारतीय टीम ने सुबह एकतरफा फाइनल में 10वीं वरीय कोलंबियाई टीम को 226-221 से शिकस्त दी जिसमें कैमिलो कार्डोना, डेनियल मुनोज और जोस कार्लोस ओसपिना शामिल थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »