26 Apr 2024, 05:24:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग ने जीता पहला गोल्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2017 8:49PM | Updated Date: May 13 2017 8:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बजरंग पुनिया ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन शनिवार को भारत को पहला स्वर्ण पदक दिला दिया जबकि सरिता ने महिला वर्ग में रजत पदक जीता। बजरंग के स्वर्ण जीतते ही पूरा केडी जाधव कुश्ती स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहत से गूंज उठा। 

 
बजरंग 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही भारतीय कुश्ती के नए गोल्डन ब्वाय बन गए। बजरंग ने इस प्रतियोगिता में भारत का स्वर्ण पदक का इंतजार चौथे दिन जाकर समाप्त किया। उन्होंने फाइनल में कोरिया के स्युंग चुल ली को जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 6-2 से पराजित किया। 
 
इससे पहले शुक्रवार को भारत ने महिला वर्ग में तीसरे दिन तीन पहलवानों साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और दिव्या काकरान ने रजत पदक दिलाए थे और आज चौथे दिन सरिता ने 58 किग्रा वर्ग के फाइनल में हारकर रजत पदक हासिल किया। 
 
भारत ने प्रतियोगिता में अब आठ पदक हासिल कर लिए हैं जिसमें एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल है। पुरुष फ्रीस्टाइल में भारत का यह पहला स्वर्ण पदक है। भारत ने दो कांस्य पदक ग्रीको रोमन वर्ग में हासिल किये हैं जबकि उसे महिला वर्ग में चार रजत और एक कांस्य पदक मिला है। बजरंग का यह स्वर्ण सीनियर एशियाई कुश्ती के इतिहरास में भारत का ओवर आल 11वां स्वर्ण पदक है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »