25 Apr 2024, 22:11:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एशियन चैंपियनशिप में साक्षी, विनेश और दिव्या ने जीता रजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2017 5:00AM | Updated Date: May 13 2017 5:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और दिव्या काकरान सीनियर एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में शुक्रवार को स्वर्णिम इतिहास बनाने से चूक गयीं और तीनों ही पहलवानों को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

               
भारत को प्रतियोगिता के तीसरे दिन तीन स्वर्ण पदक की उम्मीद थी लेकिन उसके हाथ कोई स्वर्ण पदक नहीं लगा। भारत के लिए इसके बावजूद यह बड़े गर्व की बात रही कि उसकी महिला पहलवानों ने तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भारत के कुल पदकों की संख्या अब तक तीन रजत सहित छह पहुंच गई है।         
              
साक्षी मलिक ने 60 किग्रा में, विनेश फोगाट ने 55 किग्रा में और दिव्या काकरान ने 69 किग्रा में रजत पदक जीते जबकि रितु ने 48 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय महिलाओं नने प्रतियोगिता में कुल पांच पदक हासिल किए। ज्योति ने कल 75 किग्रा में कांस्य पदक जीता।
 
साक्षी को जापान की रिसाको कवाई ने 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में 10-0 से हराया। साक्षी पहली बार 60 किग्रा वर्ग में खेल रही थीं। रियो में उन्होंने 58 किलोग्राम वर्ग में कांस्य जीता था। इस वर्ग का कांस्य पदक कजाकिस्तान की अवाउलम कासावमोवा को मिला। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »