28 Mar 2024, 17:31:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WWE रैसलर रोमन रेंस के बड़े भाई रोजी का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2017 2:14PM | Updated Date: Apr 20 2017 3:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैलिफोर्निया। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई सुपरस्टार और वर्ल्‍ड टैग टीम के चैंपियन रह चुके रोजी का सोमवार को निधन होने की खबर सामने आई है। 47 वर्षीय रैसलर रोजी डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार रैसलर रोमन रेंस के बड़े भाई थे। बताया जा रहा है कि हार्ट फेलियर की वजह से उनका निधन हुआ। 
रोजी महान रैसलिंग फैमिली समोअन अनोआ'ई परिवार से थे। वे लंबे समय से इस बीमारी से झूझ रहे थे। हार्ट संबंधी बीमारी की वजह से उन्हें 2014 में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन डॉक्टर उनकी बीमारी से लड़ते लड़ते अंत में हार गए। 
 
रोजी का चले जाना रैसलिंग जगत और उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। इस सदमे से उबर पाने उनके परिवार के लिए आसान नहीं होगा। रोज़ी पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई हॉल ऑफ फेमर सीका के बेटे हैं और रोमन रेंस के बड़े भाई भी हैं। उन्होंने 1995 में डब्ल्यूडब्ल्यूई कंपनी को ज्वॉइन किया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »