19 Apr 2024, 21:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Other Sports

देश में खेल प्रतिभाओं की तलाश के लिए शुरू होगा पोर्टल : खेलमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2017 3:54PM | Updated Date: Apr 11 2017 3:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में खेल प्रतिभाओं की तलाश के लिए एक पोर्टल की शुरूआत की जा रही है और हर साल एक हजार प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उन्हें छात्रवृत्ति दी जाएगी।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने मंगलवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए यह जानकार दी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्रालय ‘‘प्रतिभा खोज पोर्टल’’ शुरू कर रहा है।

इसके जरिए देश के किसी भी हिस्से से कोई व्यक्ति आठ साल के बच्चे का वीडियो या उसका बायोडाटा अपलोड कर सकता है। इसके आधार पर साई उनका चयन करेगा। 

अगले ओलंपिक खेलों के लिए तैयारियों के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में गोयल ने कहा कि हर साल एक हजार प्रतिभाशाली बच्चों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। ऐसे बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि सालाना पांच लाख रूपए होगी। यह छात्रवृत्ति अगले आठ साल तक दी जाएगी।
 
गोयल ने कहा कि उनके मंत्रालय ने ‘‘खेलो इंडिया’’ नामक एक योजना शुरू की है। खेलों के विकास के लिए इस राष्ट्रीय कार्यक्रम का केंद्रीय क्षेत्र की स्कीम के रूप में कार्यान्वयन किया जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »