25 Apr 2024, 16:07:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व कुश्ती रैंकिंग में साक्षी मलिक 5वें स्थान पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 10:21AM | Updated Date: Apr 10 2017 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक और संदीप तोमर यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग की ताजा जारी रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में जगह बनाने में सफल रहे हैं। रियो ओलिंपिक में महिलाओं के 58 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी इस रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं जबकि पुरुषों के 57 किग्रा के मौजूदा एशियाई चैंपियन संदीप तोमर सातवें स्थान पर हैं।
 
संदीप भी रियो में भाग लेने वाले सात भारतीय पहलवानों के दल में शामिल थे। इस सूची में प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) में भाग ले चुके कुल देसी-विदेशी 25 खिलाड़ी अलग-अलग वजन वर्गों में शीर्ष 10 में रहे। इनमें 11 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा आठ खिलाड़ी हरियाणा हैमर्स से हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »