18 Apr 2024, 11:15:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

एक-दूजे के हुए साक्षी मलिक और सत्यव्रत- बिना दहेज के हुई शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2017 10:14AM | Updated Date: Apr 3 2017 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोहतक। रियो ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक और अंतरराष्ट्रीय पहलवान सत्यव्रत कादियान रविवार शाम एक-दूजे के हो गए। सत्यव्रत देर शाम बारात लेकर पहुंचे, जिसके बाद शादी की सभी रस्में हुर्इं। दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद सत्यव्रत का लग्न टीका और साक्षी के भात भरने का कार्यक्रम हुआ। ये शादी बड़ी धूमधाम से हुई। रोहतक के नांगल भवन को इस शादी के लिए नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस शादी में कई बड़े नेताओं ने भी शिरकत की। 
 
थाईलैंड के पैटल्स की पहनाई माला 
जयमाला के दौरान साक्षी और सत्यव्रत कादियान ने एक-दूजे को बेंगलुरु में बनाई गई थाईलैंड के पैटल्स फूलों की माला पहनाई। जयमाला के लिए मुख्य स्टेज को खास तौर पर तैयार किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की पूरी सुरक्षा रही। सुरक्षा के लिहाज से पूरे कार्यक्रम की तैयारियों से जुड़ी रोहतक की सिक्‍योरिटी एजेंसी की सेवाएं ली गईं। 
 
बिना दहेज के हुई ये शादी
रविवार को साक्षी मलिक और सत्यव्रत की शादी का कार्यक्रम रोहतक के नांदल भवन में देर रात तक चला। इससे पहले दिन में सत्यव्रत के अखाड़े में संपन्न हुई टीके की रस्म में सबसे खास बात है कि इसमें किसी तरह दहेज या लेनदेन नहीं हुआ है। दूल्‍हे सत्‍यव्रत के लग्‍न टीका में महज चांदी का एक सिक्‍का स्‍वीकार किया।
 
कई राजनेता बने मेहमान 
साक्षी व सत्यव्रत की शादी में कई दिग्‍गज पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अभय चौटाला, मंत्री ओपी धनखड़ सहित कई वीआइपी बने। कई खिलाडि़यों सहित वीआइपी मेहमान शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे। दिन में हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ साक्षी के घर पहुंचे और उनके परिजनों को शादी की मुबारकवाद दी। साक्षी मलिक की शादी में करीब 10 हजार लोगों का खाना तैयार किया था। इसमें 12 तरह की आइसक्रीम, 10 तरह की मिठाइयां और फलों की चाट के लिए अलग-अलग स्थानों से फल मंगाए गए थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »