20 Apr 2024, 17:51:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आज 'दुल्‍हन' बनेंगी साक्षी - मोदी-विराट सहित कई हस्तियां होगी शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2017 10:09AM | Updated Date: Apr 3 2017 10:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रियो ओलिंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक लाने वाली पहलवान साक्षी मलिक आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह अपने ही पेशे के सत्यव्रत कादियान से शादी कर रही हैं। इस मौके पर कई बड़ी हस्तियों को न्यौता दिया गया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और क्रिकेटर विराट कोहली जैसे नाम शामिल हैं। 

बताया जा रहा है कि साक्षी की शादी में पीएम मोदी और विराट कोहली के अलावा खेल और राजनीति जगत की कई हस्तियों को बुलाया गया है। खबर के मुताबिक साक्षी की मां सुदेश मलिक ने बताया कि शादी का न्यौता काफी लोगों को भेज दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि शादी में कौन आ रहा है, इस बारे में हरियाणा प्रशासन ही जानकारी दे पाएगा। 

साक्षी ने इस मौके पर फेसबुक पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उन्हें मेहंदी लगाई जा रही है। इसके अलावा उनके मंगेतर सत्यव्रत ने कुछ दिन पहले एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वह और साक्षी शादी की तारीख की घोषणा कर रहे हैं। शुक्रवार और शनिवार को साक्षी के घर पर शादी की कई रस्में अदा की जा रही हैं. शादी हरियाणा में रोहतक के पास बोहर गांव में होगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »