20 Apr 2024, 10:21:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुस्लिम महिलाओं को स्विम सूट में तैराकी की इजाजत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2017 2:01PM | Updated Date: Mar 6 2017 2:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड में मुस्लिम महिला तैराकों को पूरे शरीर को ढकने वाली बुरकिनीस पहनकर एमेच्योर तैराकी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने की इजाजत मिल गई है। एमेच्योर तैराकी संघ (एएसए) ने मुस्लिम महिला खेल फाउंडेशन के अनुरोध पर तैराकी की पोशाक की नियमों में ढील देते हुए देश में मुस्लिम महिलाओं को ढीला ढाला पूरे शरीर को ढकने वाली तैराकी की पोशाक (स्विम सूट) पहनकर तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी।
 
हालांकि यह नए दिशा निर्देश इंग्लैंड में सिर्फ एमेच्योर प्रतिस्पर्धाओं में ही लागू होंगे। अब तक ओलिंपियन द्वारा पूरे शरीर को ढकने वाले पोशाक को पहनने पर प्रतिबंध लगा हुआ था, क्योंकि इससे शरीर को पानी में तैरने में मदद मिलती है और इससे प्रदर्शन में सुधार होता है। नए नियम के मुताबिक अगर रैफरी को लगता है कि पहनावे से तैराकों के प्रदर्शन में किसी तरह की मदद मिल रही है तो नियम बदला भी जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »