18 Apr 2024, 19:46:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साक्षी मलिक ने हरियाणा सरकार पर लगाया...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2017 10:18AM | Updated Date: Mar 5 2017 10:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ओलिंपिक कांस्य पदकधारी महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शनिवार को दावा किया कि उन्हें अभी तक हरियाणा सरकार की ओर से रियो खेलों के दौरान ऐतिहासिक पदक के बाद घोषित की गई प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। रोहतक की साक्षी ने ट्वीट किया, पदक का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी।
 
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, मेरे ओलिंपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा घोषणाएं क्या मीडिया के लिए ही थीं?  साक्षी (58 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग) के पिछले साल रियो खेलों में भारत की ओर से ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनकर इतिहास रचने के बाद हरियाणा सरकार ने कम से कम 3.5 करोड़ रूपए के प्रोत्साहन और नकद पुरस्कारों की घोषणा की थी।
 
ओलिंपिक से पहले हरियाणा सरकार ने स्वर्ण पदक हासिल करने वाले अपने राज्य के खिलाड़ियों के लिए छह करोड़, रजत पदक जीतने वालों के लिए चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों के लिए 2.5 करोड़ रुपए की घोषणा की थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »