20 Apr 2024, 06:17:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के मेजर कहे जाने वाले: इंडियन ओपन में उतरेंगे 12 पूर्व चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2017 1:54PM | Updated Date: Mar 1 2017 1:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत के मेजर कहे जाने वाले हीरो इंडियन ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में इस बार 12 पूर्व चैंपियन खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करने उतरेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन गुड़गांव के डीएलएफ गोल्फ एंड काउंट्री क्लब में नौ से 12 मार्च तक होगा। टूर्नामेंट में 17.5 लाख डॉलर की ईनामी राशि दांव पर रहेगी। न पूर्व चैंपियनों ने 16 बार इस खिताब को अपने नाम किया है और इंडियन ओपन के 53 वर्षों के इतिहास में पूर्व चैंपियनों के एक साथ इस टूर्नामेंट में उतरने की यहां सर्वाधिक संख्या है।

पूर्व पांच चैंपियनों में गत चैंपियन भारत के एसएसपी चौरसिया समेत पिछली पांच बार के चैंपियन 17.5 लाख डॉलर के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे। इनमें से चौरसिया (2016), अनिर्बाण लाहिड़ी (2015), सिद्दीकुर रहमान (2013) ,थावोर्न विराटचांट (2012) तथा डेविड ग्लीशन (2011) शामिल हैं। रिकार्ड कार्लबर्ग (2010) को छोड़कर वर्ष 2004 से अब तक के सभी चैंपियन इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »